किन्नरों ने स्टेशन पर इंस्पेक्टर को दौड़ाकर पीटा, ट्रेन में वसूली से रोकने पर बवाल, पुलिसवालों ने बचाई जान
उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात को किन्नरों ने जमकर बवाल मचाया। ट्रेनों में और स्टेशन पर अवैध वसूली का विरोध करने पर यात्रियों के साथ बदसलूकी की। यात्रियों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के इंस्पेक्टर पर भी किन्नरों ने हमला बोल दिया। किन्नरों की भारी भीड देख इंस्पेक्टर को भागकर जान बचानी पड़ी। मौके पर मौजूद वेंडरों और कुछ साहसी यात्रियों ने इंस्पेक्टर को किन्नरों के कहर से बचाया। किन्नरों की दबंगई देख वहां मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। पुलिस ने दो किन्नरों को हिरासत में लिया है।




