एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले का एनकाउंटर, इशांत उर्फ इशू के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड में इशांत के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को इशांत के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी।




