शामली में एनकाउंटर… एक लाख का इनामी बदमाश नफीस ढेर, 34 से अधिक मामलों में चल रहा था वांछित
उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान एक लाख का इनामी नफीस गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. करीब 34 से अधिक मामलों में वांछित नफीस पर हत्या, लूट और जानलेवा हमलों जैसे गंभीर मामले दर्ज थे. उसके फरार साथी की तलाश जारी है.




