जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे एक से दो आतंकवादी
उधमपुर में आतंकियों और भारतीय सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड शुरू हो गई है. जहां भारतीय सेना ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ग्रुप को घेर लिया है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भारत के खिलाफ नापाक इरादे रखने वाला आतंकी संगठन भारतीय सुरक्षा बलों की रडार पर है. फिलहाल सुरक्षा पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान में जुटे हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के जवानों ने उधमपुर के मजालता इलाके में मोर्चा संभाल लिया है. सुरक्षा बल जल्द से जल्द सर्च अभियान को पूरा कर आतंकियों को खत्म करने की कोशिश में जुटे हुए हैं




