देहरादून हरिद्वार हाईवे पर हाथी ने कार पर बोला हमला, बाल- बाल बचे लोग – VIDEO
उत्तराखंड में एकबार फिर हाईवे पर हाथी का तांडव नजर आया है। देहरादून हरिद्वार हाईवे पर शनिवार शाम को एक जंगली हाथी ने एक कार पर हमला कर दिया। इससे चीखपुकार मच गई। घटना लच्छीवाला टोल प्लाजा पर शाम को करीब 7:15 बजे हुई। हाथी ने कार पर हमला बोलकर उसे दबाने की कोशिश की। इस हमले में कार के शीशे टूट गए। अचानक हुए हाथी के हमले से कार में बैठे लोगों की चीख निकल गई। बाद में हाथी जंगल की ओर चला गया।




