DSP ऋषिकांत शुक्ला की पत्नी मुझे बार-बार कॉल क्यों करती थी, बर्थडे का डेढ लाख भी मैंने दिया… मनोहर का पलटवार
कानपुर के 100 करोड़ वाले निलंबित डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला पर जमीन हड़पने के आरोप लगाने वाले मनोहर शुक्ला ने अब पलटवार किया है. उन्होंने डीएसपी और उनके परिवार संग तस्वीरें व कॉल रिकॉर्ड जारी कर कहा कि अगर मैं अपराधी था तो घर के कार्यक्रमों में क्यों बुलाते थे ? मनोहर ने दावा किया कि बेटे के जन्मदिन का खर्च भी उसने उठाया था. उनकी पत्नी भी उ कॉल करती थी.




