नशे में प्रेमिका को घर से भगाया, कोटा में पुलिस जीप पर ‘लैला मजनू’ का ड्रामा, पुलिसकर्मियों को दी गाली
राजस्थान के कोटा में नशे में धुत एक युवक और नाबालिग युवती ने पुलिस जीप पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी रोड का है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच में युवती नाबालिग निकली है।रामपुरा थाना अधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि मामला शुक्रवार रात का है। दरअसल लड़का नशे में नाबालिग लड़की को घर से भगा कर ले गया था। इस संबंध में लड़की के परिजनों ने नांता थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस टीम जब रात में सब्जी मंडी रोड इलाके में गश्त कर रही थी तो उन्हें संदिग्ध अवस्था में युवक और युवती दिखे, जो कि पुलिस की जीप को देखकर भागने लगे।




