हिजाब विवाद के बीच डॉ नुसरत प्रवीण ने नहीं किया ज्वाइन, 31 दिसंबर थी लास्ट डेट
पटना में हिजाब विवाद से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है. आयुष चिकित्सक डॉ नुसरत प्रवीण ने 31 दिसंबर को भी पटना सदर अस्पताल में ज्वाइन नहीं किया. यह ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख थी. अब उनकी नियुक्ति को लेकर स्थिति अनिश्चित हो गई है.पटना के सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि डॉ नुसरत प्रवीण ने आज भी अस्पताल में योगदान नही ं दिया है. विभाग की ओर से पहले ही ज्वाइनिंग की तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ाई जा चुकी थी. अब यह समय सीमा पूरी हो गई है और आगे तिथि बढ़ने की संभावना नहीं है.सिविल सर्जन ने कहा कि यदि डॉ नुसरत प्रवीण विभाग को पत्र लिखकर यह बताती हैं कि किसी कारणवश वह ज्वाइन नहीं कर पाईं, तो उस स्थिति में आगे का निर्णय स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया जाएगा. फिलहाल विभाग की ओर से कोई नया निर्देश जारी नहीं किया गया है.




