कुत्ते ने फिर ली जान: गाजियाबाद में महिला दरोगा की मौत, जानें कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा
कविनगर थाना क्षेत्र में तैनात महिला दरोगा रिचा शर्मा (25) की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह ड्यूटी समाप्त कर रात लगभग 2 बजे स्कूटी से अपने आवास लौट रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर आए कुत्ते से स्कूटी को बचाने की कोशिश में वह असंतुलित होकर गिर पड़ी और सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना कार्ट चौक के पास हुई, जहां हादसे के बाद महिला दरोगा को गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।




