‘क्या आपको पता है आपका फेवरिट टूथपेस्ट अमेरिकी है?… ऐड में डाबर ने कोलगेट पर साधा निशाना
भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच डाबर ने एक प्रचार में अमेरिकी टूथपेस्ट ब्रांड Colgate पर निशाना साधा है,ऐड में लिखा है, “क्या आपको पता है कि आपका पसंदीदा टूथपेस्ट अमेरिकी है?”यह विज्ञापन टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी द्वारा भारतीयों से ‘मेड-इन-इंडिया’ उत्पादों का इस्तेमाल किए जाने की अपील के बाद आया है, भारतीय टूथपेस्ट बाज़ार में कोलगेट की हिस्सेदारी 43% है।




