अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकप, 622 की मौत
अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार भूकंप से अब तक 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। इस भूकंप से सबसे ज्यादा जलालाबाद इलाका प्रभावित हुआ है। यहां की आबादी करीब 2 लाख है। बता दें, इस भूकंप की तीव्रता 6.0 की थी।




