डिप्टी CM विजय सिन्हा के दो वोटर कार्ड, उम्र भी अलग-अलग ? तेजस्वी यादव का दावा, ऑनलाइन दिखाए सबूत
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने राज्य की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. रविवार को उन्होंने प्रेस वार्ता में दावा किया कि बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का नाम दो अलग- अलग जगहों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज है और उनके पास दो अलग-अलग ईपिक (EPIC) कार्ड भी हैं. हालांकि, सिन्हा ने सफाई में कहा कि उन्होंने 5 अगस्त को पटना से नाम हटवाने के लिए BLO को आवेदन दिया।





