News

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामलाः सुरक्षा बलों ने डॉ. उमर के घर को IED ब्लास्ट से उड़ाया

पुलवामा (जम्मू-कश्मीर): दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी का जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में स्थित आवास को सुरक्षा एजेंसियों ने आईडीडी ब्लास्ट से ध्वस्त कर दिया है. देश में आतंकी घटनाओं पर मोदी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है. बता दें, सुरक्षा बलों ने पहले पूरे इलाके को घेरा फिर उसके बाद इस पूरे प्रॉसेस को नियोजित तरीके से अंजाम दिया. सोमवार 10 नवंबर 2025 को लाल किला परिसर के पास हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.इससे पहले गुरुवार को दिल्ली आतंकी विस्फोट की जांच में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ. एक ताजा सीसीटीवी फुटेज में डॉ. उमर उन नबी को 10 नवंबर की तड़के हरियाणा के नूह जिले में स्थित फिरोजपुर झिरका के मेवात टोल पर देखा गया था. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद डुम्बे ने सीसीटीवी दृश्यों की प्रामाणिकता की पुष्टि की है. इससे पहले, सीसीटीवी फुटेज में मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी को 120 कार में बदरपुर सीमा के रास्ते राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करते देखा गया, जिससे चल रही विस्फोट जांच में आरोपियों के चारों ओर जाल और कस गया है.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना