दिल्ली: रेडिसन होटल के पास विस्फोट की आवाज सुनाई दी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी
दिल्ली के महिपालपुर स्थित रेडिसन होटल के पास गुरुवार सुबह एक विस्फोट की आवाज सुनाई दी है, जिससे हड़कंप मच गया है अग्निशमन विभाग के अनुसार, उन्हें सुबह 9:18 बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद विभाग ने 3 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने इलाके की जांच की है और पुष्टि की है कि कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। फिलहाल, सतर्कता जारी है।




