दिल्ली: राजा गार्डन में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी भीषण आग, चार लोगों की हुई मौत
पश्चिमी दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स शो रूम में लगी आग से बड़ा हादसा हुआ है. दोपहर करीब 3 बजे लगी इस आग में शोरूम के चार कर्मचारी फंस गए. दमकल विभाग ने मशक्कत कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर तीन कर्मचारियों को मृ घोषित कर दिया गया. हादसे में एक दमकलकमा भी घायल हुआ है. इस हादसे में अब तक कुल चार लोगों की मौत हुई है.




