Dausa Accident : दौसा में खाटू श्याम के 11 श्रद्धालुओं की मौत, मरने वालों में 7 बच्चे भी, कांपा राजस्थान
राजस्थान के दौसा जिले में एक दुखद घटना घटी, जिसमें खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक एक दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें 7 बच्चों और 3 महिलाओं समेत 11 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें जयपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है, ये सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे और खाटू श्याम दर्शन के लिए गए थे।




