दिल्ली में नेशनल म्यूजियम से चोरी हुई डांसिंग गर्ल
दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय से डांसिंग गर्ल की रेप्लिका चोरी हो गई थी. घटना तुरंत के बाद सग्रहालय तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया. जिसके बाद संग्रहालय में सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया.जांच में व्यक्ति के पास से रेप्लिका बरामद हुई। सीआईएसएफ कर्मियों ने इस मामले की जानकारी संग्रहालय में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीआईएसएफ द्वारा पकड़े व्यक्ति को पकड़ा. जांच में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.




