यूपी में चक्रवाती तूफान का असर ! पूर्वांचल में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार
लखनऊउत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब मंगलवार (28 अक्टूबर) को गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रणाली के कारण प्रदेश के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और मौसम में हल्की ठंडक भी बढ सकती है। कुल मिलाकर, राज्य में फिलहाल किसी बडे खतरे की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।




