चक्रवात दित्वा से श्रीलंका में तबाही, भारत ने भेजी 53 टन राहत सामग्री, निभाया पड़ोसी धर्म
भारत ने चक्रवाती तूफान दित्वा से निपटने के लिए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को 53 टन राहत सामग्री भेजी है. इस विनाशकारी तूफान से पूरे द्वीपीय देश को बड़ा नुकसान हुआ. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका में कम से कम 334 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.राजधानी कोलंबो के कुछ हिस्सों में बढ़ते बाढ़ के पानी से निपटने के लिए अधिकारी अभी भी कोशिश कर रहे हैं. यह बाढ एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान की वजह से आई तबाही के बाद आई है. रविवार को एक अपडेट में डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) ने कहा कि लगभग 400 लोग अभी भी लापता हैं और चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में पूरे द्वीपीय देश में इस तूफान की वजह से और भारी बारिश होने की उम्मीद है.




