गलती से बॉर्डर पार किया पाकिस्तानी कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा
पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले 23 वर्षीय किसान अमृतपाल सिंह को, जो गलती से पाकिस्तान में घुस गया था, पड़ोसी देश की एक अदालत ने एक महीने की सजा सुनाई है. यह जानकारी शनिवार को उसके पिता जुगराज सिंह ने दी. अमृतपाल के पिता ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि वे उनके बेटे को भारत वापस लाने के लिए उचित कदम उठाएं.




