जयपुर की लड़की के साथ भी रेप किया क्रिकेटर यश दयाल ने! सांगानेर सदर थाने में पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज
आईपीएल सीजन 18 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ रेप का एक और केस दर्ज हुआ है। पिछले दिनों यूपी के गाजियाबाद में केस दर्ज हुआ था और अब जयपुर के सांगानेर सदर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। जयपुर के कालवाड़ निवासी एक लड़की ने यश दयाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। यानी कि पीड़ित लड़की नाबालिग है। उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। इस केस में क्रिकेटर यश दयाल की मुश्किलें बढ़ना तय है।




