भिलाई में चलती बुलेट पर कपल का रोमांस, युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कपल का चलती बुलेट बाइक पर फिल्मी अंदाज में रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। युवती पेट्रोल टंकी पर बैठकर बॉयफ्रेंड से लिपटी नजर आई। दोनों बिना हेलमेट सड़क पर स्टंट कर रहे थे। राहगीरों ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद लोगों ने नाराजगी जताई और इसे खतरनाक हरकत बताया।भिलाई नगर थाना पुलिस ने बाइक सवार युवक मनीष यादव (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 129, 194 (डी) के तहत केस दर्ज किया गया है।




