अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहे काफिले की चार बसों में हुई टक्कर
शनिवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान रामबन जिले के चंदरकोट लंगर स्थल के पास पहलगाम की ओर जा रहे यात्रियों के काफिले की चार बसों की आपस में टक्कर हो गई. इसमें कम से कम 25 यात्री घायल हो गए. न्यूज एजेंसी JKNS ने इस संबंध में खबर दी है.अधिकारियों ने बताया कि हादसा तब हुआ जब एक बस के चालक ने ब्रेक फेल होने के कारण कंट्रोल खो दिया. इसके चलते पीछे आ रही तीन अन्य बसें भी एक-दूसरे से टकरा गई. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।




