कंटेंट क्रिएटर्स की हुई मौज ! हिंदी में REEL बनाने वालों की कमाई बढ़ाएगा Meta
Meta ने Facebook और Instagram के लिए नया Meta Al Translation फीचर लॉन्च किया है। अब रील्स आपकी भाषा में दिखेंगी। चलिए जानते हैं कैसे काम करेगा ये फीचर और क्रिएटर्स को कैसे होगा फायदा ।अगर आप भी कंटेंट क्रिएटर हैं या कंटेंट बनाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपसे जुड़ी हुई है। सही पढ़ा है आपने, दरअसल Facebook और Instagram की पैरेंट कंपनी Meta ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Meta Al Translation है। यह फीचर खासतौर पर Instagram Reels और Facebook Videos के लिए बनाया गया है जो क्रिएटर्स की रीच और कमाई दोनों को बढ़ाने में मदद करेगा। चलिए जानते हैं क्या है ये फीचर, कैसे काम करता है और क्रिएटर्स को इससे कैसे फायदा होगा।पहले ये फीचर सिर्फ इंग्लिश और स्पेनिश भाषा में उपलब्ध था, लेकिन अब मेटा ने इसे और आगे बढ़ाते हुए हिंदी और पुर्तगाली को भी जोड़ दिया है। यानी इसका मतलब यह है कि अब भारत के क्रिएटर्स भी अपनी रील्स को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी आवाज और टोन में पेश कर पाएंगे।




