कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि उन्हें बुखार और पैर दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।




