सीएम योगी ने दिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और प्रभावी बनाने के निर्देश, ‘ड्रग्स फ्री यूपी’ को लेकर बड़ा एक्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एएनटीएफ में कर्मचारियों की स्थायी तैनाती, आधुनिक उपकरणों से लैस करने और थानों के लिए न्यायालय आवंटन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने पर जोर दिया एएनटीएफ ने 2023 से 2025 के बीच 310 मुकदमे दर्ज किए और 343 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए। मुख्यमंत्री ने ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।




