News

CM योगी की बच्चों से अपील “स्मार्टफोन की जगह अच्छी किताबों को दें समय”

गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित गोरखपुर पुस्तक महोत्सव 2025 का सीएम योगी ने शुभारंभ किया है. ये पुस्तक मेला 1 नवंबर से 9 नवंबर तक चलेगा. कार्यक्रम का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट, डीडीयू यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने स्कूली बच्चों को किताबें वितरित की और उनसे संवाद भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति की सबसे सही मार्गदर्शक और सच्ची साथी अच्छी किताबें होती हैं. उन्होंने भारत की श्रवण परंपरा और गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे ऋषियों ने ज्ञान को लिपिबद्ध कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अद्भुत परंपरा विकसित की. योगी ने कहा कि धार्मिक, पर्यावरणीय, तकनीकी और एआई से जुड़ी किताबें व्यक्ति को संतुलित दृष्टिकोण देती हैं. हमें स्मार्टफोन पर खर्च घटाकर पुस्तकों में निवेश करना चाहिए क्योंकि अच्छी पुस्तकें जीवन के कठिन समय में भी मार्गदर्शन देती है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना