चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का सबसे बड़ा फैसला…
2005 में सरकार बनने के बाद ही हम लोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था की अधिसूचना में बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली का प्रस्ताव दिया गया है। बिहार के क्षेत्र (DOMICILE) में शिक्षकों की बहाली के लिए शिक्षा विभाग को संबंधित नियमों में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू होगा। वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन होगा। TRE-5 के पूर्व STET का आयोजन का भी निर्देश दिया गया है।





