News

बच्चों ने बिजनेस में नहीं दिखाई दिलचस्पी, पापा ने 6625 करोड़ की कंपनी बेच दी

VIP Industries Ltd. के चेयरमैन दिलीप पीरामल ने कंपनी में अपनी 32 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का एलान किया. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, पिछले 5 वर्षों में कंपनी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. उनकी आने वाली पीढ़ी भी इस बिज़नेस में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रही है. मुख्यतौर पर इन्हीं दो वजह से उन्होंने हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है.VIP Industries कंपनी की शुरुआत साल 1968 में हुई थी. कंपनी भारत समेत कई देशों में सूटकेस, लगेज, बैकपैक और हैंडबैग बनाती है. कंपनी के प्रॉडक्ट्स दुनिया के करीब 45 से ज्यादा देशों में उपलब्ध हैं. मार्केट कैप भी 6625 करोड़ रुपये है. वहीं, दिलीप पीरामल की नेटवर्थ करीब 4,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना