यूपी के 22 जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ेगी मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता बस सेवा, 1,540 रूट्स पर शुरू होगी सुविधा
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता बस सेवा के तहत ग्रामीण इलाकों को जिला मुख्यालयों और डिपो से जोड़ा जाएगा। पहले चरण में इस योजना की शुरूआत 22 जिलों में बस सेवा की जाएगी, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और ग्रामीणों का आने-जाने में आसानी हो सकेगी।




