ब्लास्ट के बाद फीकी पड़ी चांदनी चौक की रौनक, आ रहे कम ग्राहक; अब तक करोड़ो का हुआ नुकसान
दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि लाल किले के पास हुए आतंकी हमले से चांदनी चौक बाज़ार को ₹300-400 करोड़ का नुकसान हुआ है। बकौल खंडेलवाल, पुलिस प्रतिबंधों के कारण खरीदारों की आवाजाही में भारी गिरावट आई। बकौल रिपोर्ट, चांदनी चौक देश का सबसे बड़ा थोक बाज़ार है जहां प्रतिदिन 4 लाख लोग आते हैं।




