CDS: केंद्र सरकार ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान का बढ़ाया कार्यकाल, 2026 तक संभालेंगे पद
सीडीएस जनरल अनिल चौहान जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) के बाद अक्तूबर 2022 में देश के दूसरे सीडीएस नियुक्त हुए थे। अब सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत जनरल अनिल चौहान के सेवा विस्तार को 30 मई 2026 तक सेवा विस्तार दिया है।




