Rapido पर CCPA ने लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना, लोगों को रिफंड देने का भी आदेश
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने राइड हेलिंग कंपनी रैपिडो पर भ्रामक विज्ञापन चलाने के लिए ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है। विज्ञापनों में “गारंटीड ऑटो” और “5 मिनट में ऑटो या ₹50 कैशबैक” जैसी स्कीमें बताई गई थीं, जिनसे ग्राहकों को गारंटीड सेवा का भ्रम हुआ।CCPA ने रैपिडो को प्रभावित उपभोक्ताओं को धनवापसी करने का भी निर्देश दिया है। यह कार्रवाई ग्राहकों की शिकायतों के बाद की गई।




