सेहत सुधारने के लिए CBSE लाया ‘Oil Boards
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में अपने स्कूलों में Sugar Board लगाने का सर्कुलर जारी किया था, इसका मकसद था कि बच्चे समझ सकें कि चीनी का ज्यादा सेवन उनके लिए कैसे हानिकारक है. अब सीबीएसई ने स्कूलों में ‘Oil Boards’ को लगाने का भी फैसला लिया है.सर्कुलर के अनुसार, ‘Oil Board’ स्कूल परिसर के कैफेटेरिया, लॉबी और मीटिंग रूम जैसे स्थानों पर लगाए जाने वाले पोस्टर या डिजिटल डिस्प्ले हैं. इन बोर्डों का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को हाई फैट वाले खाद्य पदार्थों और ऑयलों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में शिक्षित करना है. स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देने के लिए ये पोस्टर्स छात्रों को रोज याद दिलाएंगे कि अपनी सेहत का ध्यान रखना है।




