दोपहर 1 बजे तक 47.62% हुआ मतदान, अररिया में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प
Bihar Vidhan Sabha Chunav Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नंवबर यानी आज जारी है। दूसरे चरण में बिहार के 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। वोटिंग आज सुबह 7 बजे से जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक करीब 47.62% टर्न आउट दर्ज किया गया है। मतदान का यह आंकड़ा राज्य के मतदाताओं में भारी उत्साह को दिखा रहा है।




