दालमंडी में बुलडोजर एक्शन तय ! PWD ने दिया 2 जनवरी तक मार्केट खाली करने का अल्टीमेटम
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के दालमंडी में बुलडोजर कार्रवाई की तारीख तय हो गई हैं. PWD ने तय की 2 जनवरी से पहले मार्केट खाली करने का दिया गया हैं. अल्टीमेटम काशी के हृदय स्थल कहे जाने वाले दालमंडी इलाके में एक बार फिर “पीला पंजा” चलने की आहट ने व्यापारियों की नींद उड़ा दी है. लंबे समय की शांति के बाद लोक निर्माण विभाग ने अपनी फाइलों से धूल झाड़कर “एक्शन प्लान” तैयार कर लिया है. प्रशासन ने लाउड स्पीकर के जरिए मुनादी करा कर दो टूक शब्दों में कह दिया है कि 2 जनवरी से दालमंडी की तंग गलियों में ताबड़तोड़ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी. वाराणसी के दालमंडी की गलियों में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार हो रही मुनादी ने दुकानदारों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. PWD ने दुकानदारों को सिर्फ एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है. प्रशासन का आदेश साफ है या तो खुद अतिक्रमण हटा लें, वरना 2 जनवरी से सरकारी बुलडोजर अपना काम करेगाप्रशासन की इस एकतरफा कार्रवाई पर दुकानदारों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है. बाजार में नाराजगी इस कदर है कि व्यापारियों ने बैठकें शुरू कर दी हैं. उनका कहना है कि दशकों पुराने इस बाजार को उजाड़ना ठीक नहीं. PWD ने दुकानदारों को सिर्फ एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है. प्रशासन का आदेश साफ है या तो खुद अतिक्रमण हटा लें, वरना 2 जनवरी से सरकारी बुलडोजर अपना काम करेगा।




