बड़ा डेलिगेशन लेकर मुंबई पहुंचे ब्रिटिश PM स्टार्मर, माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर भी होगी बात !
ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर दो दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को मुंबई पहुंच गए हैं. पीएम मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन के बीच व्यापार, निवेश, और प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत करना है. शिखर बैठक में विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों के संभावित प्रत्यर्पण पर भी चर्चा हो सकती है.




