ब्राजील ने भी बढ़ाया भारत का मान, PM Modi को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान
ब्राजील दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “Grand Collar of the National Order of the Southern Cross” नवाजा गया। यह सम्मान ब्राजील सरकार द्वारा किसी विदेशी नेता को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है।यह पीएम मोदी को मिला 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है और उनकी वर्तमान पांच देशों की विदेश यात्रा का तीसरा अवॉर्ड है, जो 2 जुलाई से शुरू हुई थी।




