Bomb Threat In Flight: कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में हुई सुरक्षित लैंडिंग
Bomb Threat In Flight: कुवैत से हैदराबाद आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में मंगलवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक ईमेल भेजकर दावा किया गया कि विमान में एक मानव बम सवार है. तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया और विमान को मुंबई एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया. इंडिगो का एयरबेस A321-251NX विमान कुवैत से रात 1:56 बजे रवाना हुआ था. मंगलवार सुबह 8:10 बजे विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड हुआ.




