मऊ रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप काशी एक्सप्रेस की हर बोगी की जांच कर खाली कराया गया स्टेशन परिसर
यूपी के मऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मऊ रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और 15018 डाउन ट्रेन खाली कराई गई। इसके बाद हर बोगी की गहन चेकिंग हो रही है।




