DMart के दमानी का बड़ा दांव ! Lenskart में 90 करोड़ का निवेश, IPO से पहले बाजार में जोश !
देश के प्रसिद्ध अरबपति और DMart के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस में अपना भरोसा जताते हुए लगभग 90 करोड़ रुपये का प्री-IPO निवेश किया है. यह निवेश ऐसे समय में आया है जब लेंसकार्ट अपने पहले सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तैयारी कर रहा है, जो अगले हफ्ते निवेशकों के लिए खुल सकता है.













