राजस्थान : सवाई माधोपुर में बड़ा हादसा टला; बाढ राहत के लिए जा रहे NDRF जवानों की टीम, ट्रैक्टर पलटने से बाल-बाल बचे
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बारिश के दौरान बाढ राहत कार्य के लिए जा रहे NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवानों की टीम एक ट्रैक्टर पलटने से बाल-बाल बची. यह हादसा जिले में जलभराव के दौरान हुआ, लेकिन किसी भी जवान को चोट नहीं आई.












