बीजेपी विधायक को बीच मीटिंग में आया दिल का दौर, निधन, एक दिन पहले ही मनाया था 60वां जन्मदिन
BJP MLA Heart Attack: बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार दोपहर में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वो सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की बैठक में शामिल हुए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड गई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन, तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका.




