Bihar BJP Candidate List 2025: अलीनगर से मैथिली ठाकुर और बक्सर से आनंद मिश्रा लड़ेंगे चुनाव, बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट
बीजेपी ने बुधवार शाम बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इस लिस्ट में अलीपुर विधानसभा सीट से लोक गायिका मैथिली ठाकुर का नाम है।
मैथिली के अलावा हायाघाट से रामचंद्र प्रसाद, मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, गोपालगंज से सुभाष सिंह, बनियापुर से केदारनाथ सिंह, छपरा से छोटी कुमारी, सोनपुर से विनय कुमार सिंह, रोसड़ से वीरेंद्र कुमार, बाढ से सियाराम सिंह, अगिआंव से महेश पासवान, शाहपुर से राकेश ओझा और बक्सर से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा के नाम का ऐलान किया गया।




