बड़ा कांडलाल किले से सोने और हीरे का बना 1 करोड़ का कलश चोरी
लाल किला परिसर में जैन धर्म के कार्यक्रम के दौरान करोड़ों रुपये का हीरा जड़ित सोने का कलश चोरी, पुलिस और CISF जांच में जुटी है.बताया जा रहा है कि लाल किला में जैन धर्म का कोई कार्यक्रम चल रहा था. उसी में करोड़ों रुपये का कलश भी था. मौका देखकर शातिरों ने इसे उड़ा लिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद अब इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है. बता दें कि लाल किला सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील है. ऐतिहासिक इमारत की सुरक्षा में सीआईएसएफ (CISF) के जवान तैनात रहते हैं.




