यूपी में हार्ट अटैक मरीजों को बड़ी राहतः अब 40 हजार वाला इंजेक्शन हर जिला अस्पताल में मुफ्त
हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है जिसने हजारों मरीजों को राहत दी है. अब महंगे और जीवनरक्षक टेनेक्टेप्लाज या स्ट्रेप्टोकाइनेज इंजेक्शन पूरे प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे. यह फैसला इमरजेंसी में तुरंत इलाज सुनिश्चित करेगा और मौत के खतरे को कम करेगा.




