यूपी सरकार का बड़ा फैसला अब जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य नहीं होगा आधार कार्ड
यूपी में आधार कार्ड को अब जन्म तिथि प्रमाण पत्र के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने मृत व्यक्तियों के दो करोड़ से अधिक आधार नंबर डिएक्टिवेट किए.उत्तर में आधार कार्ड अब जन्म तिथि प्रमाण पत्र के रूप में नहीं माना जाएगा. नियोजन विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए जन्मतिथि के तौर पर आधार कार्ड को मान्य ना होने की बात कही है. आधार कार्ड में जन्मतिथि का कोई प्रमाण पत्र अटैच नहीं होता, इसलिए डेट ऑफ़ बर्थ के प्रमाण पत्र के तौर पर आधार को नहीं माना जाएगा




