News

संसद से सड़क तक संग्राम, बैरिकेड से कूदे अखिलेश, राहुल-प्रियंका समेत कई हिरासत में, कुछ देर बाद सभी को छोड़ा

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा काटा.पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. सभी सांसदों को संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया और कुछ देर बाद उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया. प्रदर्शन के दौरान TMC सांसद मिताली बाग की तबीयत बिगड गई और वह बेहोश हो गई. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य सांसदों ने मदद की. इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी. जो दोपहर 2 बजे दोबारा शुरू

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना