Bareilly : सहायक आयुक्त राज्य कर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग रामपुर विजिलेंस बरेली की टीम ने रंगे हाथ 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी ने जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई।दरअसल सतीश कुमार राज्य कर विभाग रामपुर में सहायक आयुक्त के पद पर तैनात हैं। एक शख्स अपनी पत्नी के नाम पर फर्म खोलने के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन को आवेदन सतीश कुमार के पास लेकर पहुंचा था। जिससे उन्होंने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी ली।




