2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के बाद BCB ने लिया फैसला
बांग्लादेश की टीम T20 WC 2026 खेलने के लिए भारत नहीं आएगी। बांग्लादेश के स्पोर्ट्स सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज बैठक में यह फैसला लिया है। ICC को भेजे गए एक ईमेल में BCB ने कहा- सुरक्षा कारणों से T20 WC के लिए टीम को भारत भेजना संभव नहीं है। इसी कारण BCB ने आयोजन स्थलमें बदलाव का अनुरोध किया है।




